1 सितंबर 2018 - 18:00
रक्षा क्षमताओं को और बढ़ाया जाएगाः उप रक्षामंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप रक्षा मंत्री ने कहा है कि बैलेस्टिक और क्रूज़ मीज़ाइलों सहित विभिन्न मीज़ाइलों क्षमताओं में वृद्धि करना, विभिन्न प्रकार के हथियारों से लैस लंबे और हल्के नई पीढ़ी के युद्धक विमानों को हासिल करना, जलयान और पनडुब्बियों की प्राप्ति, रक्षामंत्रालय की नई योजनाओं में शामिल है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जनरल मुहम्मद अहदी ने शनिवार को तेहरान में स्थिति विदेशी सैन्य अताशी के बीच यह बयान करते हुए कि प्रतिबंध, रक्षामंत्रालय की प्रगति को नहीं रोक सकते, कहा कि  देश के रक्षामंत्रालय और उद्योग को अपडेट करने और उसकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आधारभूत फ़ैसले कर लिए गये हैं। 

जनरल अहदी ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार विदेशी सैन्य अताशी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ईरान, ज़ायोनी शासन को छोड़कर दुनिया के समस्त देश के साथ क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा की स्थापना में सहायता प्रदान करने और संकटों की रोकथाम के रक्षा सहयोग के लिए तैयार है।

उप रक्षामंत्री ने इसी प्रकार आतंकवाद से संघर्ष में ईरान की केन्द्रीय भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा कि यदि ईरान और उसके घटकों ने सीरिया और इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश को न रोका होता तो आज दुनिया का मानचित्र अलग ही होता और दुनिया के सामने ख़तरनाक चुनौती होती।